सहारनपुर, मई 10 -- रामपुर मनिहारान। विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री जसवंत सैनी को ज्ञापन सौंपकर रामपुर मनिहारान से गांव घसौती तक जाने वाली सड़क के शीघ्र चौड़ीकरण और निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि यह सड़क काफी खराब और जगह-जगह से टूटी हुई है। मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। साथ ही हजारों स्कूली बच्चे इसी रास्ते से आते-जाते हैं, जिससे वे चोटिल हो रहे हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इस दौरान नीरज चौधरी, राहुल गुर्जर, जॉनी मुखिया, अंकित पंवार, कुलदीप पंवार, राजा सैनी, राकेश पंवार, रविन्द्र कुमार, ऋषिपाल, राहुल और दीपक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...