जौनपुर, मार्च 20 -- गर्मी ने मजबूती के साथ दस्तक दे दी है जबकि समस्याओं की 'सराय' बने मोहल्ले के न तो घरों में साफ-सुथरा 'आब' (पानी) पहुंच पा रहा न तालाब और भूगर्भ जल ही निरापद रहे। जलजमाव, दूषित जलापूर्ति, पानी के अधूरे कनेक्शन और छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी से भी जनजीवन असहज दिखता है। बारिश के दिनों में लोगबाग घरों में पहुंचा गंदा पानी काछते हैं। कच्चा नाला हमेशा जाम रहता है। लोगों को रोज की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। समाधान की उम्मीद धूमिल हो चली है। मछलीशहर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11, सराय के एक मैरिज लॉन में जुटे बाशिंदों ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत के दौरान पेयजल, जलजमाव, सफाई और छुट्टा पशुओं की समस्याएं साझा कीं। आलोक यादव ने बताया, मोहल्ले में सुंदर पैलेस से होते हुए वीआईपी लॉन के पास दूसरे नाले में मिलने वाला नाला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.