गया, अगस्त 5 -- उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम की कार्रवाई में अंग्रेजी शराब बीयर की खेप पकड़ी गई। घर से 522 बोतल और कार से 296 बोतल अंग्रेजी शराब बीयर जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि मंगलवार की रात समेतिक जांच चौकी, डोभी पर वाहन चेकिंग के दौरान कार पकड़ी गई। जांच में कार से 296 पीस केन बीयर व अंग्रेजी शराब (153 लीटर) की बोतल निकली। शराब बीयर के साथ वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव के कमल किशोर सिंह और भोजपुर के सहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौनउर के परमानंद पासवान को गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: 60.85 लीटर शराब-बीयर बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई में एसआई राहुल तिवारी,एएसआई विजय कुमार, कमल किशोर ...