सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- शिवहर। जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा- मलिकाना गांव के एक बांसबारी से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। बरामद शव की पहचान उसी गांव के रामबाबू सहनी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर बसवारी (बांस के झुरमुट) में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तरियानी के थानाध्यक्ष विनय प्रसाद और तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तरियानी के थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा बांसवाड़ी में एक शव होने की सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- घर से 500 मीटर दूर औरा-मलिकाना के बांसबारी से युवक का शव बरामद शव की सूचना मिलते ही पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.