बलरामपुर, अप्रैल 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदईपुर में शुक्रवार की रात में चोरों ने एक घर से 45 हजार नकदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्राम उदईपुर निवासी उमानाथ वर्मा ने बताया कि रात करीब एक से तीन बजे के बीच छत के रास्ते से घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने कमरों का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखा लाखों रुपये के 10 थान सोने व पांच थान चांदी के जेवरात और 45 हजार रुपये भी चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.