घर से 200 मीटर दूर मिला युवक का शव
सोनभद्र, जून 12 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव शुक्रवार की सुबह एक युवक का घर 200 मीटर दूरी पर शव मिला। शव के पास ही एक यूकेलिप्टस का पेड़ भी काटकर गिराया हुआ मिला है। मौके से एक टंगारी भी मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 20 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र मनोज चौहान शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करमा लेकर पहुंचे। करमा अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.