पूर्णिया, जून 24 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित विशाल बजरंगबली मंदिर के समीप बिंद टोली में एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है, जो सुमरित उच्च विद्यालय की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार पायल पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में असफल हो गई थी और इस वर्ष दोबारा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मृतका के पिता राजन महाल्दार ने बताया कि अन्य दिनों की तरह पायल रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे घर के एक बच्चे ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सुबह-सुबह परिजनों के क्रंदन की आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल प...