घर से 15 वर्षीय किशोरी लापता, दो युवकों पर ले जाने का आरोप
औरैया, सितम्बर 7 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पिता ने गांव के दो युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर थी। आरोप है कि गांव के ही दीपा और सौरभ उससे फोन पर बातचीत करते थे। दोनों किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। किशोरी के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर छह सितंबर को पिता ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दीपा और सौरभ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.