कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। गुजैनी पुलिस ने मार्केटिंग मैनेजर के बंद घर से नकदी-जेवर समेत 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में प्रापर्टी डीलर को थाने बुलाकर पूछताछ की। हालांकि, इस दौरान उसने किसी भी जानकारी से इनकार किया, जिसके बाद उसे जाने दिया गया। दरअसल, वारदात के खुलासे के वक्त प्रापर्टी डीलर के कार्यालय में बंटवारे की बात सामने आयी थी। बर्रा-8 में मार्केटिंग मैनेजर सतीश पांडेय के बंद घर में चोरी में शातिर अलमारी का लाकर तोड़कर 5.25 लाख रुपये नकद समेत करीब 15 लाख का माल पार कर ले गए थे। चार फरवरी को घर पहुंचने पर सतीश को घटना की जानकारी हुई। 23 मार्च को गुजैनी पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज के माध्यम से घटना का पर्दाफाश कर चार आरोपितों बर्रा गांव के प्रकाश गौतम उर्फ पोली, ईशू गौतम उर्फ रोनी उर्फ आदर्श, रविदासपुरम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.