सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- घर से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद, दो गिरफ्तार परिहार। एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सिरसिया बाजार और बेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरसिया बाजार गांव में छापेमारी कर संजय महतो के घर से 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से रजनीश कुमार निराला, पिता संजय महतो तथा अनीता देवी, पति संजय महतो को गिरफ्तार किया। छापेमारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अचल अनुराग और एसएसबी के सहायक कमांडेंट दीपक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में एसटीएफ के जवान भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने दोपहर में संजय महतो के घर पर छापेमारी की, जहां से गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एनडीपीएस मामले में एक गिरफ्तार, गांजा जब्त थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि मामले में एनडीप...