घर से 1.50 लाख रुपये, आईफोन व मोबाइल चोरी
गाज़ियाबाद, मई 29 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर कमरे में बैग में रखे 1.50 लाख रुपये, आईफोन, पर्स व मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। ट्रोनिका सिटी की राम पार्क विस्तार कॉलोनी में धर्मेंद्र कुमार रहते हैं। उनके पुत्र मयंक ने बताया कि वह घर का निर्माण करवा रहे हैं जिसके चलते परिवार समेत पड़ोसी के मकान में किराए पर रह रहे हैं। बुधवार रात वह 1.50 लाख रुपये लेकर आए थे। रुपये कमरे में रखकर गर्मी में बिजली कटौती के चलते परिवार के साथ छत पर सोने के लिए चले गए। यह भी पढ़ें- घर से 1.50 लाख रुपये, आईफोन व मोबाइल चोरी देर रात चोर उनके निर्माणाधीन मकान से लकड़ी की सीढ़ी लाकर मकान की छत पर चढ़ गए और चोरी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.