घर से ही तैयारी कर श्रावणी कुडाले ने हासिल की AIR 5, बनीं लड़कियों में टॉपर; अब AIIMS दिल्ली एकमात्र लक्ष्य
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- जब कोई छात्र सालों की दिन-रात की मेहनत के बाद किसी बड़ी और अहम परीक्षा में बैठता है और अचानक खबर आती है कि पेपर लीक हो गया है, तो दिल टूट जाना लाजमी है। मायूसी, निराशा और गुस्सा आना एक आम बात है। लेकिन महाराष्ट्र के बारामती की रहने वाली 18 साल की श्रावणी कुडाले ने इस मायूसी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने उस मुश्किल और अनिश्चित वक्त में एक ऐसा नजरिया अपनाया जो आज देश भर के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी मिसाल बन गया है। नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद जब दोबारा टेस्ट हुआ तो श्रावणी ने ना सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि 720 में से 710 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की। इस शानदार स्कोर के साथ वह पूरे देश की महिला टॉपर बनकर उभरी हैं। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र टॉपर का भी खिताब अपने नाम किया है। श्रावणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.