शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- निगोही। स्कूल जाने के लिए घर से छात्र का 20दिन बाद भी पता नही लग सका। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। थाना निगोही क्षेत्र के पिपरिया उदयभानपुर गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र शैलेष यादव(15)13जुलाई को सुबह 7बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनो ने आसपास के गांव और रिश्तेदारी में शैलेष की खोज की,लेकिन उसका कही पता नही चल सका। 20दिन बाद भी छात्र के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिजनो का सुकून छिन गया है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- स्कूल के लिए निकला छात्र लापता, अनहोनी की आशंका यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: स्कूल के लिए निकला आठवीं का छात्र गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...