बक्सर, मार्च 19 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चरित्रवन इलाके में रहने वाली तेरह वर्षीया किशोरी चार दिनों से लापता है। उसकी मां ने इस संबंध में टाउन थाना में अज्ञात लोगों पर उसे अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी तेरह वर्षीया बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बीते 16 मार्च की सुबह साढ़े नौ बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली। लेकिन, शाम ढलने के बाद भी घर नहीं लौटी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरु हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। मां का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। उसने टाउन थाना की पुलिस से अपनी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.