संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को प्रार्थना देकर अपने पुत्री के गायब होने की सूचना दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री अपने ननिहाल नौहट में रहकर पढ़ाई करती है। वह प्रतिदिन पैदल ही कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने जाती थी। 9 मार्च को सुबह नौ बजे स्कूल के लिए निकली लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.