महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र में घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं तीन लापता छात्राओं को पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी जंक्शन से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस तीनों छात्राओं को लेकर जिले में वापस आ चुकी हैं। काउंसलिंग के बाद तीनों छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया है। चौक नगर पंचायत क्षेत्र की एक 13 वर्षीय छात्रा व पास के ही गांव की दो सगी बहनें बीते 14 फरवरी को स्कूल के लिए निकली थीं। शाम 4 बजे तक जब वे घर नहीं लौटीं। इससे चिंतित परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया। स्कूल से यह जानकारी मिली कि तीनों छात्राएं उस दिन विद्यालय आई ही नहीं थीं। इसके बाद परिजन चौक थाने पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर चौक पुलिस ने तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। तीनों नाबालिग छात्राओं की बरामदगी के लिए एसपी सोमेंद्र म...