विकासनगर, फरवरी 8 -- कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में स्कूल के लिए गया 11 साल का बच्चा लापता हो गया। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी दुर्गा मामा मंदिर ने शिकायत की है। बताया कि उसका बच्चा शनिवार सुबह स्कूल के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं आया। स्कूल और अन्य जगह उसकी खोजबीन की गई। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। कोतवाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.