घर से सौ मीटर दूर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा खुर्द माईनर के पास बुधवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में 21 वर्षीय युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर पुलिस करंट से मौत बता रही है। लहंगपुर निवासी सूर्यबली का इकलौता पुत्र 21 वर्षीय किशन कुमार का शव गंगहरा खुर्द गांव में स्थित पावर हाउस नहर के पास पड़ा मिला।
घटना की जानकारी बुधवार को सुबह शौच के लिए गए युवक के चाचा रामनरेश ने शव देखकर परिजनों सूचना दी। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। परिजनों ने बताया कि किशन लहंगपुर बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। मंगलवार की रात 9:30 बजे घर आया था। उसके बाद घर से बाहर गया और वापस नहीं लौटा।
शव मिलने की स्थिति देर रात तक आस तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.