रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा में घर के कमरे में रखे सोने के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को जेवरात समेत गिरफ्तार कर लिया। रीता भंडारी पत्नी नंदन सिंह निवासी ग्राम सूर्यनगर, किच्छा ने पुलिस को बताया कि छह मार्च को उसे अपने मायके अल्मोड़ा में एक विवाह समारोह में शामिल होने जाना था। उसने अपने सोने के जेवर कमरे में रखे सिंगल बेड के भीतर कंबल में लपेटकर एक पर्स में रख दिए थे। शनिवार सुबह जब वह जेवर निकालने के लिए बेड खोलने गई तो उसमें रखा पर्स गायब था। पर्स में एक मंगलसूत्र, पेंडल, दो कान के झुमके और एक नथ सहित करीब सात तोले के सोने के जेवर थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने देवेन्द्र सिंह कोरंगा उर्फ गोरखा पुत्र मनोज सिंह कोरंगा निवासी सूर्यनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुए सभी जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.