गाजीपुर, फरवरी 7 -- जखनिया (गाजीपुर)। कोतवाली भुड़कुडा क्षेत्र के गौरा खास गांव में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताला काटकर लाखों के सामान लेकर चले गये। तारकेश्वर मौर्य ने बताया कि परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे कीमती सामान लेकर चले गये। सुबह नींद खुलने के बाद तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.