लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर से घरेलू सामान लेने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने युवक के वापस न लौटने पर थाने में प्रार्थना पत्र देकर उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई है। सर्वोदय नगर निवासी रामसागर वर्मा का 25 वर्षीय पुत्र आकाश वर्मा उर्फ सत्यम बुधवार को घर से लखीमपुर रोड स्थित माल पर घरेलू सामान लेने गया था, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। काफी तलाश के बाद भी जब युवक का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन कराने की मांग की है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.