मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के सहजानंद कॉलोनी स्थित घर से रविवार की रात चोरों ने सात लाख की संपत्ति चुरा ली। मामले को लेकर गृहस्वामी ट्रक मालिक प्रेमशंकर कुमार थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को उनके पुत्र का जनेऊ था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात करीब दो बजे वे सपरिवार डेरा आए। इसके बाद सभी सो गए। सोमवार की सुबह जगने पर वारदात की जानकारी हुई। चोरों ने घर से नकद, गहने सहित करीब सात लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घर की छत और पीछे से छह मोबाइल में लगे सिम और खाली पर्स मिला। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...