मथुरा, दिसम्बर 30 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर से दो किशोर वृंदावन दर्शन के लिए घर से निकल आए। परिजनों ने उनके अपहरण की रिपोर्ट सवाई माधौपुर कोतवाली में दर्ज करा दी थी। जीआरपी ने दोनों भाइयों को बरामद कर कोर्ट के आदेश पर उन्हें राजस्थान पुलिस की मौजूदगी में माता पिता को सौंप दिया। कोतवाली सवाई माधौपुर राजस्थान में तैनात सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के अचानक गायब होने पर कोतवाली में उनके अपहरण की आशंका का मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें एक बच्चे की उम्र 10 व दूसरे की 14 वर्ष थी। दोनों भाई 28 दिसंबर की सुबह से लापता थे। मंगलवार को जीआरपी की टीम को दोनों भाई जंक्शन पर भटकते मिले। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों किशोर आपस में सगे भाई हैं। वह वृंदावन दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.