दुमका, अप्रैल 17 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव में एक 26 साल की नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उक्त मामले में मृत के पिता बासु हेम्ब्रम बनग्राम पश्चिम बंगाल के सैंथिया थाना ने बताया दामाद सोरदार मरांडी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इस बाबत शिकारीपाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बासु हेम्ब्रम ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया है कि बेटी नमिता हेंब्रम की शादी तीन साल पहले 2023 में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार दुमका के दलदली गांव डुंगरीटोला के सरदार मरांडी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार दामाद दहेज की मांग को लेकर बेटी को काफी प्रताड़ित करता था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में हुई 26 वर्षीय नव विवाहिता की मौत वह मेरी बेटी से कहता था कि तुम्हारे पिता काफी अमीर हैं, त...