घर से लोहे के ड्रम,गाटर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, मई 29 -- थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। भगतपुर निवासी सद्दाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से दो गाटर, दो लोहे के ड्रम और एक फावड़ा चोरी कर लिया गया है। इस मामले में थाना भगतपुर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान ग्राम दौलपुरी बमनिया निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया ,शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया ,जहां से उसे जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.