घर से ले गए और तीन घंटे बाद अचेत हालत में छोड़ा, युवक की मौत
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- खुटार। थाना क्षेत्र के सिल्हुआ गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 43 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब नौ बजे पांच लोग मारुति वैन से युवक को घर से अपने साथ ले गए और करीब तीन घंटे बाद दो लोग उसे अचेत अवस्था में घर के दरवाजे पर छोड़कर चले गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी खुटार ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अरुण मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र अंबुज मिश्रा उत्तराखंड के नजीमाबाद स्थित एक चीनी मिल में काम करता था। वह करीब चार माह से वहां कार्यरत था और तीन दिन पहले ही घर लौटा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कस्बा बंडा के रहने वाले परिचित पांच लोग मारुति वैन से घर आए और अंबुज को अपने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.