रुडकी, मार्च 16 -- लक्सर, संवाददाता। खानपुर पुलिस को लापता दो किशोरों सकुशल मिल गए हैं। जिन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। खानपुर थाना क्षेत्र के कान्हावाली गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके दो बेटे बिना बताए कहीं चले गए हैं और फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों के फोन सर्विलांस पर लगा दिए और पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के अंदर ही लक्सर रेलवे स्टेशन से खोज निकाला। इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार वालों को जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...