घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी, गुमशुदगी दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 4 -- ज्वालापुर क्षेत्र से 15 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी एक महिला ने शिकायत कर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दो जुलाई 2026 की रात बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। महिला ने बताया कि वह ज्वालापुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप काम करती है, रात को जब वह 10.30 बजे पहुंची तो बड़ी बेटी घर से लापता थी। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.