मुंगेर, मार्च 31 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी से लापता महिला मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया, जब महिला स्वयं थाना पहुंच गई। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, प्रो. कॉलोनी निवासी उदय शंकर झा ने अपनी बहू स्नेहलता ठाकुर के 21 मार्च की सुबह अचानक घर से लापता होने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मायके पक्ष से संपर्क करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के समय महिला का पति अविनाश चंद्र झा गुजरात में था। सोमवार 30 मार्च को स्नेहलता ठाकुर खुद थाने पहुंची। मामले की पुष्टि करते हुए दरोगा राज कुमार ने बताया कि महिला को न्यायालय में बयान दर्ज कराने भेजा जा रहा है। न्यायालय के बयान के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.