घर से लापता हुई नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग दो दिनों से लापता चल रही थी। शनिवार रात को परिजनों ने उसे खोज लिया। पूछताछ के लिए उसे कोतवाली बुलाया गया और फिर परिजनों के साथ घर भेज दिया। शनिवार देर रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय किशोरी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर के स्कूल में नाबालिग लड़की की हत्या, रेप की आशंका वहीं, रविवार को अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाया है। संदिग्ध हालत में मौत के मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.