गंगापार, अप्रैल 9 -- उतरांव थाना क्षेत्र की एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र की एक गांव कि किशोरी बीते सात अप्रैल की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। परिजनों ने संभावित स्थानों व परिचितों के यहां खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...