महाराजगंज, फरवरी 18 -- परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को अज्ञात युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते रविवार को दोपहर लगभग दो बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए किसी के साथ चली गई। परिजनों के अनुसार किशोरी की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...