सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- कूरेभार संवाददाता। थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर (दहलवा) गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र प्रवेश संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। तलाश करने के बाद परिजन ने कूरेभार थाने में छात्र के लापता होने की सूचना और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। परिजन की मानें तो कूरेभार गांव निवासी प्रवेश कूरेभार स्थित एक मदरसे में पढ़ता था। 30 जून की शाम करीब 6 बजे वह मदरसे से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता इसरार ने बताया कि मदरसे के जिम्मेदार लोगों से भी जानकारी ली गई, लेकिन बेटे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने 1 जुलाई को कूरेभार थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस न...