जौनपुर, मई 22 -- बदलापुर। फत्तूपुर के समीप हाइवे के किनारे शुक्रवार सुबह घर से एक दिन पहले लापता हुए ठेगुआ (तियरा) निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सिंह का निर्वस्त्र शव मिला। हालांकि बदन पर चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार थे। गुरुवार की सुबह घर से वह लापता हो गए, घरवाले तलाश में जुटे थे। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता अधेड़ का पेड़ से लटका मिला शव यह भी पढ़ें- दो दिन से लापता सफाई कर्मचारी का शव खेत में मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...