बदायूं, मई 12 -- गांव से लापता युवक का शव घर के पास पशुशाला के बाहर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने गांव के चार युवकों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ का है। यहां के रहने वाले 19 वर्षीय अमन पुत्र पिंटू का रविवार को गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। यह भी पढ़ें- घर से लापता युवक की पशुशाला में मिली लाश, हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई अमर ने बताया कि तहरीर के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अमन घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सीमेंट लेने गया था, तभी ...