घर से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- मझगईं थाने के कोदीबाबा निवासी रामेश्वर का पैंतीस वर्षीय सुखदेश गुरुवार सुबह से घर से लापता था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह गांव के अनिल कुमार ने सड़क किनारे सिरसा के पेड़ पर उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटकता देखा। उसने यूपी 112 और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतरवाया। पलिया सीओ ने भी मौका देखा। सुखदेश की पत्नी कुसमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुखदेश की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- सहरसा में दो दिन से गायब युवक का मिला शव यह भी पढ़ें- लापता युवक का शव कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी यह भी पढ़ें- आम के पेड़ में फंदे से लटक अधेड़ ने की आमहत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.