रामपुर, मार्च 18 -- मसवासी। परिजनों को बिना बताए घर से लापता हुई महिला का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। महिला के पति ने स्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है। चौकी क्षेत्र के गांव रहमतगंज निवासी खेमसिंह पुत्र जयप्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि बीते शनिवार की देर रात उसकी पत्नी प्रियंका जोकि मानसिक रूप से विक्षिप्त है, परिजनों को बिना बताए घर से चली गई। सुबह होने पर प्रियंका को घर में न पाकर परिजन परेशान हो गए। गांव में आसपास तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की गई लेकिन चार दिन बाद भी लापता महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित खेमसिंह ने स्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...