घर से लापता बुजुर्ग का शव झाड़ियों में मिला, इलाके में सनसनी
गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, शिवम सिंह गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर स्थित पवन विहार कॉलोनी में कई दिनों से लापता एक बुजुर्ग का शव रविवार सुबह झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, झरना टोला चौकी क्षेत्र के पवन विहार, गली नंबर-4 में रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी झरना टोला सुभाष पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 75 वर्षीय वासुदेव यादव निवासी पवन विहार, नंदानगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वासुदेव यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और 17 जून को घर से अच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.