बाराबंकी, मार्च 16 -- हैदरगढ़। स्थानीय कस्बा से चार दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में गायब 13 वर्षीय बालिका लखनऊ के एक नारी निकेतन में मिली। सूचना पाकर परिजन नारी निकेतन पहंुच गए। जहां से खोई बिटिया को पाकर भाव विह्वल हो गए, वहीं अपने पापा को सामने देख खोई बिटिया फफक पड़ी। घर से बच्ची वहां तक कैसे पहंुची यह नहीं बता पा रही है। कस्बा हैदरगढ़ निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार की 13 वर्षीय मासूम बिटिया बीते शुक्रवार की शाम अचानक घरे दरवाजे से लापता हो गई। मासूम बेटी को घर से लापता होने की जानकरी होने पर सभी परिजन विक्षिप्त हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके गायब बच्ची की खोज में लग गई। पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज को खगांलने लगी। कोई सुराग न मिलने से पुलिस भी आश्चर्यचकित थी। उसके बाद पास पड़ोस जिलों के सभी नारी निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.