गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर। कैंपियरगंज के बलुआ चौकी इलाके से लापता दो किशोरियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खोजकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एक साथ दोनों सहेलियों के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। चौकी प्रभारी रूपेश पाल तत्काल सर्विलांस की मदद से तलाश में जुट गए और दोनों को कानपुर से लेकर वापस आए। दरअसल, गुरुवार को दो किशोरियां घर से एक साथ निकली और फिर घर नहीं लौटी। घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों सहेलियां साथ ही निकली है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और बरामदगी कर ली। यह भी पढ़ें- दो किशोरियां घर हुईं गायब, अपहरण की आशंका दोनों ने बताया कि वह कानपुर कमा खोजने गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...