घर से लापता जुड़वा भाइयों का नहीं लगा सुराग
नोएडा, जून 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव से दो जुड़वा भाई संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए हैं। परिजनों ने इधर-उधर दोनों भाइयों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके 12 वर्षीय दो जुड़वा भतीजे 27 जून की शाम 3:00 से घर से लापता है। दोनों भाइयों का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस की टीम बच्चों की तलाश में जुटी है। बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.