आरा, फरवरी 3 -- गंगा में डूबने की जताई जा रही थी आशंका, पहुंची थी एसडीआरफ टीम बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा थाना क्षेत्र के कान्हा छपरा गांव से गंगा स्नान के दौरान लापता हुई 15 वर्षीय छात्रा को मध्यप्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रेन से अकेले यात्रा कर रही छात्रा पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की नजर पड़ी। संदेह के आधार पर पूछताछ किए जाने पर उसकी पहचान भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के कान्हा छपरा गांव निवासी के रूप में हुई। इसके बाद जीआरपी ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन छात्रा को लेने सतना के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि छात्रा सोमवार को घर से गंगा स्नान करने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोज के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.