घर से लापता किशोर 20 दिन बाद मिला
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले से लापता किशोर को कोतवाली पुलिस ने 20 दिन बाद लखनऊ के सरोजनी नगर के एक नमकीन फैक्ट्री से सर्विलांस की मदद से बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी राजेश कुमार गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र प्रकर्ष गुप्ता उर्फ सन्नू दस सितंबर को घर से कोचिंग के लिए निकला, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। बहुत तलाश करने के बाद पता न चलने से किसी अनहोनी की आंशका के चलते परेशान होकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेंकर पुलिस टीम गठित कर किशोर की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार की देर शाम मोबाइल की लोकेशन प्राप्त हुई। बुधवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व एक टीम लखनऊ रवाना हुई। सरोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.