घर से लापता किशोर की तलाश में जुटे परिजन
बदायूं, मई 16 -- गांव सिमरा से 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिवार के लोग बेटे की तलाश में रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। कादरचौक क्षेत्र की गांव पंचायत लभारी के गांव सिमरा निवासी 15 वर्षीय जसपाल रविवार सुबह घर से अचानक गायब हो गया। जसपाल सुबह जब परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ी तो उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- निशान यात्रा में आया किशोर मंदिर से लापता काफी देर तक खोजबीन के बाद परिवार के लोग थाना कादरचौक पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किशोर की तलाश की मांग की। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.