घर से लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला
बरेली, अप्रैल 24 -- फरीदपुर, संवाददाता।घर से लापता किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।फरीदपुर के गौसगंज सराय के हामिद अपने 16 वर्षीय बेटे शाहिल उर्फ भूरे के साथ कस्बे के खजुआ तालाब के पास भूसा बेचने का काम करते थे। गुरुवार को पिता-पुत्र भूसा बेचने आए।लेकिन कुछ देर बाद शाहिल वहां से गायब हो गया। परिवार के लोग उसे खोज रहे थे। इसी दौरान लोगों ने शाहिल का शव खजुआ के तालाब के पास भट्टे के पेड़ पर लटका मिला। परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पशुबाड़े में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.