संभल, नवम्बर 18 -- बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घरवालों से नाराज होकर निकली किशोरी को पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू की। कॉल लोकेशन हरिद्वार में ट्रेस होने पर बबराला थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के निर्देश पर टीसीएल चौकी इंचार्ज रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के बाद बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरी का मजिस्ट्रेटी बयान होने के बाद विधिक प्रक्रिया के तहत उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों...