आरा, जून 13 -- बिहिया। निज संवाददाता बहोरनपुर पुलिस ने करीब आठ माह पूर्व घर से लापता 16 वर्षीया किशोरी को दिल्ली से शुक्रवार को बरामद कर किया है। बताया जा रहा है कि नौ अक्टूबर 2025 को घर से निकली किशोरी अचानक से लापता हो गयी थी। परिजनों ने बहोरनपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को किशोरी के दिल्ली में रहने की सूचना मिली थी, जिस पर दिल्ली पहुंची टीम ने वहां की पुलिस के सहयोग से किशोरी को बरामद कर लिया। बरामद किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराने और मेडिकल कराने में पुलिस जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...