घर से लापता किशोरी को पुलिस ने मेले से खोजा
इटावा औरैया, जून 6 -- जसवंतनगर। घर से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को मिशन शक्ति टीम ने कस्बा में चल रहे मेले से बरामद कर लिया। किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1090 पर एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के घर से गायब होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही उन्होंने मिशन शक्ति टीम को किशोरी की तलाश के निर्देश दिए। टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से किशोरी को कस्बा में चल रहे मेले से बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को उसके पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.