जौनपुर, मार्च 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन पहले संदिग्ध हाल में घर से लापता हुई किशोरी का शव शारदा सहायक खंड 16 नहर में पुल के नीचे फंसा हुआ शनिवार को मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव निवासी अच्छेलाल ऊर्फ मोटे की 16 वर्षीय बेटी गोल्डी होली के दिन चार मार्च को साढ़े नौ बजे सुबह घर से नाराज होकर घर से निकल गई थी। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दूरी पर शारदा सहायक खंड 16 नहर के किनारे शाल रखकर नहर में कूद गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गोताखोरों से कई घंटे तक खोजबीन कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। सात मार्च यानी शनिवार की सुबह दस बजे घर से चार किलोमीटर दूर सुइथाकला गांव और छितमपट्टी गांव के पास शारदा सहायक खंड 16 नहर के पास पुलिया के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.