चंदौली, फरवरी 11 -- नियामताबाद, हिंदुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी बीते 8 फरवरी की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार किशोरी 8 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। आसपास रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन अलीनगर थाने पहुंचे। जहां गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.